बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल नीरज शहर कोतवाली में तैनात हैं। वह बुधवार को चंदौसी से बदायूं आ रहे थे। इसी दौरान बिसौली कोतवाली क्षेत्र में कालूपुर गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिसौली पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के दौरान वह हेलमेट लगाए हुए थे। संवाद