फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, घटना 15 जनवरी 2026 की है, जब शाम करीब 5 बजे नाबालिग लड़की अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि गांव का ही निवासी विनाद पुत्र भगवन्त उसे शादी का झांसा देकर और बहलाकर अपने साथ ले गया है। लड़की अपने साथ घर में रखे 50,000 रुपये और लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें