फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सहसवान कस्बे के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी शाहरुख का उसके गांव में आना-जाना है। करीब दो साल पहले युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसकी बिना मर्जी के ही वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने शादी करने की बात कही और संबंध बनाने का विरोध किया तो वह आपत्तिजनक वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शाहरुख समेत तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें