फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच माह पहले पी लिया था तेजाब, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
आशा का फाइल फोटो- संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बरेली से इलाज कराने के बाद घर लौटी विवाहिता की रविवार रात मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि पांच माह पहले विवाहिता ने गुस्से में तेजाब पी लिया था, जिसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव घिलोर निवासी सत्यवीर शर्मा ने बेटी आशा रानी (23) की शादी करीब तीन साल पहले क्षेत्र के गांव मल्लाहपुर निवासी सुमित शर्मा से की थी। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही आशा का पति व ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं पति समेत परिजनों का कहना है कि पांच माह पहले आशा ने गुस्से में तेजाब पी लिया था। उसका बरेली में इलाज चल रहा था। 15 दिन पहले ही हालत ठीक होने पर घर लाया गया था। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में थाने पर पहले से रिपोर्ट दर्ज है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला पहले से ही दर्ज है। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें