फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाला धंधेबाजों की तलाश में दबतोरा पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से हवाला का धंधा करते आ रहे धंधेबाज अब जांच एजेंसियों की रडार पर आ चुके हैं। एक-एक करके जांच एजेंसियों ने उनकी छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को बरेली से एंटीकरप्शन टीम क्षेत्र के ग्राम दबतोरा पहुुंची। टीम ने यहां के करीब आठ धंधेबाजों के बारे में छानबीन की। उसके बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सीबीआई शाखा गाजियाबाद के आदेश पर गोपनीय तौर पर आठ धंधेबाजों के नाम बिसौली पुलिस को भेजे गए थे। बताया गया था कि धंधेबाज काफी समय से हवाला के धंधे में लिप्त हैं। कुछ ही समय में ये लोग लाखों करोड़ों रुपये के अमीर बन गए हैं, जबकि न तो इनके पास ज्यादा खेती है और न ही कोई बड़ा कारोबार है। इसके बावजूद ये लोग अमीर होते जा रहे हैं। ये जांच चल ही रही थी कि शुक्रवार को बरेली से एंटीकरप्शन टीम ग्राम दबतोरा जा पहुंची। बताते हैं कि टीम के पास दबतोरा के रहने वाले आठ लोगों की लिस्ट है। ये लोग वर्षों से हवाला के धंधे से सीधे जुड़े हैं। टीम ने गांव पहुंचते ही इनके बारे में जानकारी जुटाई। इनके परिवार में कितने सदस्य हैं, कौन-कौन कहां रहता है। इनका धंधा क्या है, कितनी जमीन है। सबके बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल इस दौरान कोई व्यक्ति गांव में नहीं मिला।
बताते हैं कि हवाला से जुड़े सभी लोग गांव से भाग चुके हैं। उनके परिवार वाले गांव में रहते हैं। शाम तक टीम ने सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। उसके बाद टीम लौट गई। इस दौरान टीम के साथ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

एक दिन पहले औरेया पुलिस ने की थी कुर्की
एक दिन पहले यानि बुधवार रात औरेया पुलिस ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में छापा मारा था। जिन लोगों के खिलाफ औरेया जिले के फफूंद थाने में एफआईआर दर्ज है। उनमें से कोई आरोपी घर पर नहीं मिला। इससे पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेश पर तीन घरों का सामान जब्त कर लिया। उसके बाद मोहल्ले के लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
हवाला धंधे से जुड़े हैं आधा दर्जन गांव
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव हवाला धंधे से जुड़े हैं। इनमें पपगांव, दबतोरा, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, धनूपुरा आदि गांव शामिल हैं। बताते हैं कि ये लोग अक्सर बाहर रहते हैं। कुछ लोगों ने इस धंधे से लाखों रुपये की संपत्ति खरीद ली है। इन गांव में सीबीआई, एटीएस से लेकर पंजाब, हरियाणा, मुंबई, कलकत्ता, आगरा, तेलंगाना की साइबर क्राइम टीमें दबिश दे चुकी हैं।
एंटीकरप्शन ब्यूरो बरेली की टीम शुक्रवार को दबतोरा गांव आई थी। टीम के पास आठ-दस लोगों के नाम हैं। उन्होंने गांव में एक-एक करके सभी के बारे में जानकारी जुटाई। उसके बाद वापस लौट गई। टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

- कामेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज दबतोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें