फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मामूली शिकायतों के लिए भी काटने पड़ रहे चक्कर

Sun, 04 Feb 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तहसील व ब्लॉक स्तर पर छोटी-छोटी शिकायतों का भी अधिकारी निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों के पास चक्कर काटने हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर के एक स्कूल के छात्र को माता का उपनाम बदलवाने के लिए समाधान दिवस में आना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आदर्श नगर निवासी कुबेर सिंह ने शिकायत की। बताया कि एक विद्यालय से बेटे का नाम कटवाकर उसका कक्षा छह में दूसरे विद्यालय में प्रवेश दिलाया। दस्तावेजों में उनकी पत्नी का नाम मुन्नी देवी के स्थान पर मुन्नी बिष्ट हो गया है। विद्यालय में संपर्क किया, लेकिन मना कर दिया। बीएसए और डीआईओएस कार्यालय गए तो वहां से भी समाधान नहीं हुआ।
कहा कि यह संशोधन विद्यालय ही करेगा। मजबूरन संपूर्ण समाधान दिवस में आना पड़ा। बरेली की माया की शादी उझानी के ज्योरा पारवाला से हुई। पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अब ससुराल वाले उन्हें घर में नहीं रहने दे रहे हैं। अगर ससुराल वालों ने उन्हें निकाल दिया तो वह दो छोटे बच्चों के साथ कहां रहेंगी। समाधान दिवस में कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से मात्र पांच शिकायतों का ही निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन



उज्ज्वला गैस कनेक्शन के मांगे जा रहे रुपये
गांव हुसैनपुर निवासी रामबेटी, भगवती, रेखा आदि ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। रामबेटी का कहना है कि एक साल बाद भी गैस कनेक्शन, सिलिंडर कुछ भी नहीं मिला है। अब रुपये मांगे जा रहे हैं। जबकि उज्ज्वला योजना का कनेक्शन निशुल्क दिए जाते हैं।

लगा चुकी कई बार चक्कर
महोरा निवासी वृद्धा विटोला देवी ने बताया कि गांव में उनकी जमीन है। इस पर कुछ लोगों पर कब्जा कर लिया है। कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। विटोला देवी ने जमीन की पैमाइश कराके अवैध कब्जा हटवाने की मांग की।
गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
बिल्सी। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने समस्याएं सुनीं। कुल 40 शिकायतें मिलीं, जिनमें से एक का ही निस्तारण हो सका। ज्यादातर शिकायतें बिजली, राजस्व, पूर्ति, भूमि विवाद से जुड़ी थीं। गैरहाजिर रहे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। सीओ सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, बीडीओ प्रवीन कुमार, पूर्ति निरीक्षक धीरज कुमार, एसएचओ हरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें