फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पड़ रही बिजली का मार

Wed, 22 Apr 2015 11:55 PM IST
Kadrchauk
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से जहां गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसान कुछ भरपाई के लिए मैंथा, मक्का, मूंगफ ली की फसल उगा रहे हैं। लेकिन, गर्म हवा के थपेड़ों ने इन फ सलों को सुखाना शुरू कर दिया है, बिजली भी धोखा दे रही है। सिंचाई प्रभावित होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। दूसरे बिजली घर की क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र दो-चार घंटे ही सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन


न बना बिजली घर, न बढ़ी क्षमता
असरासी बिजलीघर की क्षमता कम है। इस बिजलीघर से कासगंज के गांव भी जुड़े हैं। लगभग दो सौ गांव को इसी से सप्लाई पहुंचती है। लोड अधिक होने के कारण आधे क्षेत्र की सप्लाई एक दिन को बंद रहती है। अगले दिन फॉल्ट या ब्रेक डाउन पर सप्लाई नहीं मिलती। बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन अभी तक हालात जस के तस हैं। कादरचौक में बिजलीघर का प्रस्ताव है। विभाग ने भूमि का भी चयन कर लिया, लेकिन ग्राम सभा की जमीन चकबंदी में होने के कारण राजस्व विभाग से अनुमति प्राप्त होने में अड़चन आ रही है। इस मामले में अधिशासी अभियंता प्रथम खंड वर्जन के लिए अतुल अग्रवाल से वार्ता करनी चाही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें