बदायूं। बिसौली के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में लक्ष्य जन कल्याण जागृति समिति की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें इंटरमीडिएट स्तर पर हर्ष पाठक व हाईस्कूल स्तर पर रचित व अंकुर कुमार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट में हर्ष पाठक ने प्रथम स्थान, आदित्य शर्मा ने द्वितीय स्थान, विनय दिनकर ने तृतीय स्थान व हाईस्कूल स्तर पर रचित व अंकुर कुमार संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, अंकुश कुमार ने द्वितीय स्थान व सोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं जूनियर वर्ग में शुभदीप पाठक ने प्रथम स्थान, भरत पाठक ने द्वितीय स्थान, अभिषेक पाठक व आमिल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. नरेश ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों का मानसिक स्तर बढ़ता है। साथ ही उन्हें देश, विदेश में घटित घटनाओं की जानकारी भी मिलती है। इस मौके पर विपलव भारती, अश्वनी शर्मा, अनमोल शर्मा, शहादत बख्श, राजकुमार शर्मा, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।