फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर में हर्ष फायरिंग, किशोरी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम काजी सहोरा में शुक्रवार रात ग्राम प्रधान के घर में लगन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम काजी सहोरा के प्रधान हिमंचल के बेटे की शुक्रवार रात लगन आई थी। बताते हैं कि रात करीब साढ़े नौ बजे लगन चढ़ रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे लगन समारोह में मौजूद जगदीश (30) और मंजू (12) घायल हो गए। दोनों को गोली लगने के बाद समारोह में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। वहीं फायरिंग करने वाले मौके से रफूचक्कर हो गए। सूचना पर मूसाझाग एसओ ललित भाटी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक फायरिंग करने वालों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लगन समारोह में हर्ष फायरिंग होने की सूचना आई है। एसओ को मौके पर भेजा गया है। इसमें दो लोगों को छर्रे लगे हैं। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें