फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मैराथन में हरकेश सिंह प्रथम और अनिकेत गिरि रहे द्वितीय

विज्ञापन
मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सीओ ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। स्रोत- प
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस शहीद स्मृति एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मैराथन प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

मैराथन में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों और पुलिस लाइन के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हरकेश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, जबकि आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी अनिकेत गिरि द्वितीय और आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी लक्ष्य शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्राधिकारी यातायात अशोक कुमार सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पुलिसकर्मियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनके शारीरिक स्वास्थ्य, दक्षता और अनुशासन को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात अजयपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें