फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भाजपा की कमान हरीश शाक्य को

Mon, 11 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने पिछले दिनों बदायूं पहुंच कर नए भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन पर रायशुमारी की थी। जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक दयाशिंधु शंखधार, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य, अशोक भारती, हरीओम पाराशरी समेत छह दावेदार थे। पहले से ही माना जा रहा था कि इस बार भाजपा में जिले की कमान पिछड़ी जाति को दी जा सकती है। सोमवार शाम लखनऊ में इसकी घोषणा के साथ यह साफ हो गया। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य संघ के स्वयंसेवक हैं। इसके साथ ही वह विद्यार्थी परिषद के नगर प्रमुख, जिला प्रमुख, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं। हरीश शाक्य भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। कई साल से वह भाजपा के जिला महामंत्री थे। अब वह जिलाध्यक्ष के रूप में पारी शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें