फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र उत्पीड़न के विरोध में डीआईओएस का घेराव

Wed, 16 Sep 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर के एक इंटर कॉलेज में दलित छात्रों से चार सौ रुपये तिमाही की फीस वसूली की गई है। शिक्षकों द्वारा छात्रों का ट्यूशन पढ़ने के लिए तरह-तरह से शोषण और प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं रजिस्ट्रर्ड कोचिंग संचालकों द्वारा भी मानकों को ताक पर रख दिया गया है। छात्रों ने और भी समस्याओं को रखा। कहा कि यदि छात्रों का उत्पीड़न नहीं रुका तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। डीआईओएस वीना यादव ने उनकी समस्याओं को सुनकर एक सप्ताह में करने का आश्वासन दिया। कहा कि ट्यूशनखोर शिक्षकों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला संयोजक सहदेव सागर, पारस गुप्ता, वैभव, राहुल, सत्यदेव, कुलदीप मौर्य, मोहित श्रीवास्तव, मंयक, पीयूष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें