फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर्षोल्लास से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

विज्ञापन
जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिरों में सुंदरकांड और श्रीरामचरित मानस के पाठ हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर वीर बजरंगी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

तिलहर। गुरुकुल महाविद्यालय, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने शोभायात्रा निकाली। श्री आरपी सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कछियानी खेड़ा मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने 21 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दीं। बंसी वाले मंदिर में आयोजक ममतेश गुप्ता ने सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया। इस दौरान किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

पुवायां। विहिप और बजरंग दल की ओर से देवस्थान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। राजीव सिंह, उदयराज सिंह, शिवलखन, पिंटू, छत्रपाल, दीपू, विकास, राममुन्नू, कमलप्रकाश आदि का सहयोग रहा। गांव बड़ागांव के कनेरी बाबा स्थान पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ हुआ। रमेशचंद्र, महेश्वर दयाल गुप्ता, राजेश सिंह, प्रेमचंद, शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलालाबाद। डॉ. केपी गुप्ता की ओर से मुख्य चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडे ने किया। इसके अलावा रामताल व बारहपत्थर रोड पर भी भंडारे हुए। अनिल पाठक, पिंकू वर्मा, सत्यम कुशवाहा, आसमा वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, नगर में बैंडबाजे के साथ बालाजी की निशान यात्रा निकाली गई। प्रदीप शर्मा, गोपाल द्विवेदी, राकेश श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।




हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की...

शाहजहांपुर। बिसरात स्थित हनुमत धाम हनुमान जयंती पर भक्ति से सराबोर हो गया। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों के साथ ही भजनों की रसधारा बही। भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने ‘हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की’ गीत सुनाया तो पूरा माहौल भक्तिरस में डूब गया।

बृहस्पतिवार सुबह से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो गए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री रामचरित मानस का पाठ किया। पाठ के विश्राम के बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन संध्या में गायिका स्वाति मिश्रा ने अपने मशहूर भजन ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’...सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं आदि भजन भी सुनाए।
इस बीच साध्वी निरंजन ज्योति, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आदि ने हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन किए। इस मौके पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

जलालबाद में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें