फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की जमीन पर जुताई कर रहे लोगों से मारपीट, ट्रैक्टरों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना बिसौली के ग्राम दबतोरी स्थित एक कॉॅलेज की जमीन प्रबंध समिति के लोगों द्वारा जोतने पर दर्जनों दबंग मौके पर हथियार और डंडे लेकर पहुंच गए और उन्हें पीटने लगे। सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाहियों ने पहुंचकर चार लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया ।
विज्ञापन

दबतोरी स्थित कुमारी मंजू लता मेमोरियल इंटर कॉॅलेज 1971 से संचालित है। कॉलेज के नाम पूर्व से ही गाटा संख्या 755, 756 में कृषि फार्म दर्ज है। कृषि फार्म के मामले में एक विवाद सर्वोच्च न्यायालय में वर्ष 2016 से लंबित था, जिसमें न्यायालय ने कॉॅलेज के पक्ष में 10 जनवरी 2020 को एक आदेश पारित कर अंतिम फैसला सुना दिया । एसडीएम बिसौली ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश कॉॅलेज की भूमि पर अमल दरामद भी कर दिए। इसके बाद कॉलेज प्रबंधक विजय भान सिंह ने एसडीएम बिसौली को छह फरवरी को पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
सोमवार शाम को कालेज प्रबंध समिति के लोग दो ट्रैक्टरों से जमीन की जुताई कर रहे थे। इसी बीच एक पूर्व प्रधान अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ लेकर नाजायज हथियार लेकर मौके पर पहुंच गया और जुताई कर रहे लोगों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने ट्रैक्टरों में भी तोड़फोड़ की। जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और, जिन्हें देखकर कई आरोपी भाग गए जबकि चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दो ट्रैक्टर चालक समेत कॉलेज के सदस्यों को भी हिरासत में लिया है। कॉलेज प्रबंधक ने बिसौली पुलिस को एक दर्जन लोगों के नाम सहित तहरीर दी है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्यों ने कुछ लोगों पर मारपीट व ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मौके पर मिले कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही। तहरीर की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजीव कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें