फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में 17 से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा में कक्षा के अनुसार विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा। छोटे बच्चों की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि बड़ी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके लिए विद्यालयों में तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करने के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि विद्यार्थियों ने अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम को कितना समझा है और किन विषयों में उन्हें अतिरिक्त मार्गदर्शन की जरूरत है। परीक्षा के आधार पर शिक्षकों को भी बच्चों की सीखने की क्षमता और उनकी शैक्षिक स्थिति समझने में मदद मिलेगी।
परीक्षा में कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। शुरुआती कक्षाओं के बच्चों से मौखिक रूप से प्रश्न पूछे जाएंगे, ताकि उनकी समझ, भाषा और विषय संबंधी जानकारी का आकलन किया जा सके। वहीं बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र के माध्यम से लिखित परीक्षा देनी होगी। इस व्यवस्था में बच्चों की उम्र और कक्षा के स्तर को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि 17 नवंबर से परीक्षा शुरू होने को लेकर विद्यालयों में तैयारियां की जा रही हैं। शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले संबंधित पाठ्यक्रम का दोहराव करा दिया जाए। अर्द्धवार्षिक परीक्षा से विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का स्तर जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही जिन बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई हो रही है, उनकी पहचान कर आगे अतिरिक्त शैक्षिक सहयोग दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें