फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जंगल में मिला बछड़े का अधखाया शव, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। ककराला के खेतिहर इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग सहमे हुए हैं। दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तलाश किया लेकिन सुराग नहीं लगा। ऐसे में गांव में दहशत है।
विज्ञापन

बुधवार को चर्चा हुई की क्षेत्र में तेंदुआ आ गया है। रविवार को ककराला के पास स्थित चांदबराई के जंगल में एक गाय के बछड़े का आधा खाया हुआ शव भी मिला। ग्रामीणों ने बताया कि किसी जंगली जानवर द्वारा बछड़े को खींचकर लाया गया और उसे आधा खाकर छोड़ गया। अब इस बात की चर्चा है कि क्षेत्र में कोई ऐसा जानवर जरूर है जो हमला करके शिकार को निवाला बना रहा है।
बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में लगी रही। कई जगह पर पगचिह्न देखे गए लेकिन टीम यह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी कि पगचिह्नों की पहचान हुई है या नही।
विज्ञापन



धनूपुरा में भी दिखे पगचिह्न
ककराला के बाद बृहस्पतिवार को धनूपुरा के खेतिहर इलाके में भी तेंदुए के पगचिह्न किसानों ने देखे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिस पर टीम गांव पहुंच गई। टीम पगचिह्नों की जांच कर रही है।



अब तक तेंदुए होने की पुष्टि नहीं हुई है। पगचिह्न जंगली बिल्ली के लग रहे हैं। फिर भी ग्रामीणों की सूचना पर टीमों को लगाया गया है। जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रदीप वर्मा, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें