फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसानों की उम्मीदों पर आफत बन बरसे ओले

Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बारिश और ओलावृ​ष्टि से खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/ उझानी। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई तो सरसों पर पड़ी ओलों की मार से फलियां फट गईं, दाने निकल पड़े। ओले पड़ने से तंबाकू की पत्तियां भी तहस-नहस हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के दौरान तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।
ओलावृष्टि ने सबसे ज्यादा नुकसान तंबाकू और सरसों की फसल को पहुंचाया। बिल्सी के बादशाहपुर निवासी किसान महावीर ने बताया कि उन्होंने दो- तीन दिन पहले ही सरसों की कटाई की थी। कटाई के बाद गहाई शुरू हो पाती, उससे पहले बारिश हो गई। फलियों से दाने निकलकर खेतों में ही बिखर गए।
सुबह में जब वह खेत में पहुंचे तो फसल की हालत देख होश फाख्ता हो गए। गेहूं और सरसों में करीब 30 फीसदी तक नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा तंबाकू की पौध भी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

ओलों की मार तंबाकू के पौधे नहीं झेल पाते हैं। शुक्रवार रात बारिश के साथ ओले पड़ने से अधिकतर पौधे जमीन पर बिछ गए । उसावां में ओले पड़ने से 40 फीसदी सरसों की फसल हुई प्रभावित : उसावां। इलाके में शुक्रवार रात और तड़के तेज बारिश के दौरान ओले गिरने से करीब 40 फीसदी रकबा में सरसों की फसल प्रभावित हुई। गेहूं भी खेतों में गिरे हैं।
ओले किस कदर गिरे, इसका नमूना सड़कों पर देखने को मिला। करीब डेढ़- दो घंटे तक ओले पिघल नहीं पाए। पिघले तो नालियों और सड़क किनारे भरे पानी में सफेदी नजर आई। नमी के साथ इलाके के लोगों को ठंडक भी महसूस हुई है।
उसहैत। आसपास इलाके में किसान तंबाकू की खेती करते हैं। शुक्रवार देर रात बारिश और ओलावृष्टि ने तंबाकू उत्पादकों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। तंबाकू की खेती से जुड़े किसान रामवीर, रूप किशोर आदि ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से इस बार लागत भी निकालना मुश्किल हो जाएगा। संवाद
खेतों में पड़ा है सब्जियों का राजा, खोदाई रुकी : कादरचौक। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान के बीच सब्जियों के राजा आलू को भी चपेट में ले लिया है। शुक्रवार शाम तक जिन खेतों में आलू की खोदाई हो चुकी थी, बारिश शुरू हो जाने के बाद किसान उसे बोरियों में पैक नहीं कर पाए।
किसानों को आलू खेतों में ही छोड़कर जाना पड़ा। कई इलाकों में आलू के खेतों में बारिश का पानी भर जाने से खोदाई पर ब्रेक लग गया है। पानी सूखने के बाद फिर से आलू की खोदाई शुरू होगी।

बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में गिरी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें