फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूजन दिवस पर रैली निकालते संत

Wed, 24 Feb 2016 12:26 AM IST
सहसवान (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 सदगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के गुरू पूजन दिवस पर संत निरंकारी मंडल की स्थानीय शाखा द्वारा उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई कर सीएचसी से शिशु मंदिर तक रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम जंगबहादुर यादव और प्रभारी चिकित्साधिकारी गोविंद स्वर्णकार के नेतृत्व में संत निरंकारी मंडल के सेवादल ने सीएचसी से शिशु मंदिर तक रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सेवादल ने अस्पताल पहुंचकर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया और कचरे को अस्पताल परिसर से बाहर रखे कूड़ेदानों में डाला। इस मौके पर राजेशचंद्र सक्सेना, अवधेश कुमार, नरेशपाल, हरिद्वारी लाल, श्रीपाल, मोहनलाल, प्रिंस सक्सेना, गोवर्धन, गंगाचरन, सूरजपाल, मेघा सक्सेना, रेखा रानी, राजवती, रामचंद्र, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें