फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुलड़िया का युवक मकान मालिक के 13 लाख रुपये लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। राजस्थान के भिवाड़ी थाना पुलिस ने पीड़ित की निशानदेही पर मूसाझाग के गांव गुलड़िया निवासी एक युवक के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिल सका। युवक राजस्थान निवासी मकान मालिक के 13 लाख रुपये लेकर भाग आया है।
विज्ञापन

गांव गुलड़िया निवासी सत्यवीर पुत्र पप्पू राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र सिंह के मकान में साल 2013 से रह रहा था। वह वहां किराये की दुकान में किराने की दुकान चलाता था। महेंद्र सिंह का आरोप है कि सत्यवीर सालों से उनके मकान में रहता आ रहा था, जिसे उन्होंने बेटे की माफिक समझा। वह जब भी दुकान के सामान के लिए रुपये मांगता था तो वह दे देते थे।
उसने उनसे करीब 13 लाख रुपये उधार ले रखे हैं। इनमें हाल ही में बहन की शादी के लिए दस लाख रुपये लिए थे। इसका एक शपथ पत्र भी बना था। वह काफी दिन से रुपये वापस करने को लेकर टहला रहा था। जब उस पर दबाव बनाया तो वह रात में किसी समय वहां से घर भाग आया। इस पर उसने राजस्थान के थाना भिवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को महेंद्र सिंह के साथ भिवाड़ी थाने की पुलिस गुलड़िया गांव पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से सत्यवीर के घर पर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिल सका। थाना कार्यवाहक एसओ राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस ने सत्यवीर के घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें