कस्बा गुलडिया शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : credit
गुलड़िया। कस्बा के वार्ड संख्या दो के रहने वाले रामसेवक (47) की दिल्ली में डायल 112 पुलिस की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग गांव से दिल्ली रवाना हो गए। बुधवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते आ रहे थे। दिल्ली के नया थाना नंद नगरी क्षेत्र में गगन टॉकीज के समीप मंदिर पर 27 अक्तूबर को मजदूरी कर रहे थे। रात को वह मंदिर के चबूतरे पर ही सो गए। रात करीब एक बजे उनके पास में दिल्ली पुलिस की डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी। पास में ही रामसेवक भी लेटे हुए थे।
बताते हैं कि हादसे के समय वह जाग रहे थे। तकरीबन एक बजे दिल्ली डीटीसी की बस ने पुलिस की गाड़ी (डायल 112) में टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी से दबकर रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने घायल को गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया।
किसी तरह मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इलाज के दौरान अस्पताल में घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर गुलड़िया से मृतक की पत्नी रोशनी व पुत्र आदित्य सागर, भाई राममोहन, राजू और प्रेमपाल सागर दिल्ली पहुंच गए। मंगलवार की रात को उनका शव लेकर परिवार के लोग लेकर घर आ गए। बुधवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मृतक के छोटे-छोटे सात बच्चे हैं।
कस्बा गुलडिया शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : credit