फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कचहरी-माझिया रोड चौड़ीकरण का शिलान्यास, 3.5 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
कचहरी-माझिया रोड चौड़ीकरण का शिलान्यास करते सदर विधायक। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। शहर में कचहरी से माझिया रोड चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास रविवार को संपन्न हुआ। 3.50 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। सड़क के चौड़ीकरण से शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह में विधायक ने कहा कि कचहरी से माझिया रोड लंबे समय से संकरी होने के कारण क्षेत्रवासियों को जाम और आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग के चौड़ीकरण से न केवल आमजन को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात भी सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि यह सड़क भविष्य में एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक बाइपास के रूप में विकसित की जाएगी, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम किया जा सकेगा। इससे शहर के अंदरूनी हिस्सों में जाम की समस्या में भी कमी आएगी। कार्यक्रम के दौरान सुधीर श्रीवास्तव, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, मनोज मसीह, सोबरन सिंह राजपूत, पंकज शर्मा, के.एल. गुप्ता, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा। बेहतर सड़क सुविधा से आवागमन आसान होगा, जिससे बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। विधायक ने बताया कि इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें