फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: सहसवान विधानसभा में चुनावी हवा किस ओर? किसान, युवा और कारोबारियों ने गिनाए बड़े मुद्दे

Thu, 27 Aug 2026 02:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, सहसवान, बदायूं

सार

सत्ता का संग्राम: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सहसवान में जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची। किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों से बातचीत में रोजगार, विकास, सुरक्षा, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं समेत कई मुद्दे सामने आए। पूरी खबर विस्तार से पढ़िए...
 
विज्ञापन
सहसवान विधानसभा क्षेत्र से चुनावी ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में आगामी चुनाव में सहसवान विधानसभा क्षेत्र की जनता का क्या मूड है और स्थानीय स्तर पर कौन से मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, यह जानने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत सहसवान पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास, रोजगार, सुरक्षा, शिक्षा, सड़क, सफाई और अन्य स्थानीय समस्याओं पर खुलकर अपनी राय रखी। साथ ही, लोगों से पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में हुए बदलाव और आगामी चुनाव में उनकी प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


सहसवान के युवाओं की क्या है मांग?
अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत सहसवान विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के बीच पहुंची और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी प्राथमिकताएं जानने की कोशिश की। बातचीत के दौरान युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और बेहतर अवसरों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, मौजूद कुछ अन्य लोगों ने सड़क, सुरक्षा और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर अपनी राय साझा की।

 

किस मुद्दे पर वोट करेंगे सहसवान के किसान?
सहसवान विधानसभा क्षेत्र में किसानों के बीच पहुंचकर खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर बातचीत की गई। किसानों ने खाद, बीज और कृषि से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही, उन्होंने विधायक के कार्यकाल और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का आकलन करते हुए बताया कि चुनाव में उनके लिए कौन से मुद्दे सबसे अहम रहेंगे।

 

सहसवान के ग्रामीणों ने बताई गांव की हकीकत
‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत अमर उजाला की टीम सहसवान विधानसभा के बरौलिया गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर बातचीत की गई। लोगों ने रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और विधायक के कार्यों समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे किन मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और उनके लिए क्षेत्र में क्या बदलाव जरूरी है।

 

सहसवान विधानसभा के छात्रों ने क्या कहा?
सहसवान विधानसभा क्षेत्र में छात्रों और छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के अवसरों से जुड़े मुद्दों को समझने की कोशिश की गई। छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी अपनी चिंताएं साझा कीं। वहीं, आरक्षण समेत अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। युवतियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके लिए कौन से विषय महत्वपूर्ण होंगे और सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं।
विज्ञापन

सहसवान की जनता में विधायक के खिलाफ नाराजगी क्यों?
सहसवान विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों से विधायक के कामकाज और पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों को लेकर बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि 2022 के बाद क्षेत्र में कितना बदलाव आया और किन समस्याओं का अब भी समाधान नहीं हो सका है। बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने विधायक के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई, जबकि कुछ ने क्षेत्र में हुए कार्यों पर अपनी संतुष्टि भी जाहिर की। आगामी चुनाव में किन मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे, इस पर भी ग्रामीणों ने खुलकर अपनी राय रखी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें