फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मानसिक रूप से अस्वस्थ निकला दूल्हा, बरात लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात आई एक बरात में कलेवा के दौरान हुई बातचीत में दूल्हे के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात पता चली तो शादी टूट गई।
विज्ञापन

दुल्हन के परिजनों के मुताबिक, शादी की रस्मे पूरी हो जाने के बाद दुल्हन की विदाई से पहले कलेवा की रस्म चल रही थी। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि बातचीत के दौरान दूल्हा सामान्य सवालों के भी सही जवाब नहीं दे सका। महिलाओं ने उसे कुछ रुपये गिनने के लिए दिए, वह भी नहीं गिन पाया।
इसके बाद लड़की पक्ष को दूल्हे की मानसिक स्थिति पर संदेह हो गया और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे को कुछ समय के लिए रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर चली पंचायत और बातचीत के बाद समझौता हुआ। लड़की पक्ष ने बरात में हुए खर्च की भरपाई की मांग की, जिस पर सहमति बनी। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें