बदायूं। जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन की बैठक बुधवार को प्राइवेट बस स्टैंड पर अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
निर्णय लिया गया कि आगामी एक मई से बदायूं-उसावां, बदायूं-उसहैत, म्याऊं-हजरतपुर और दातागंज सहित विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन टोकन प्रणाली के तहत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को शीघ्र और व्यवस्थित परिवहन की सुविधा मिल सके।
बस ऑपरेटर्स ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च को एसएसपी अंकिता शर्मा को ज्ञापन देकर भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे से अवैध स्टैंड और डग्गामार वाहनों को हटाने की मांग की थी। इस पर कार्रवाई होने से ऑपरेटर्स में संतोष है। पुलिस-प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि चौराहे से अवैध स्टैंड हटने और डग्गामार वाहनों पर रोक लगने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और बस ऑपरेटर्स को भी राहत मिली है। बैठक में मुस्ताहिद खान, राजू जैन, भारत गुप्ता, पप्पू फारुकी, मिंटू गुप्ता, संजय, दिनेश अग्निहोत्री, साजिद खान, वाजिद हुसैन आदि मौजूद रहे।