शहर में मां दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों और श्रद्धालुओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाया और भजनों की धुनों पर खूब थिरके। युवक-युवतियों, बच्चों और महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
श्री श्री दुर्गा महोत्सव कमेटी की ओर से माता रानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था, शुक्रवार को विसर्जन यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का समापन हो गया। बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होते लाल पुल चौराहा पर पहुंची। वहां से श्रद्धालुओं ने वाहनों से जाकर कछला गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में रवि झा, मुकेश वैश्य, सौरभ गुप्ता, अनिल, मनीष, विवेक, प्रशांत, अंकित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।