फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: महिला प्रधान के साथ मारपीट की, बाल पकड़कर घसीटा, पूर्व प्रधान समेत पांच पर एफआईआर

Fri, 24 Jun 2022 01:55 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

आरोपी अपने साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। जैसे ही चंद्रवती उसके सामने से गुजरी तो आरोपी पूर्व प्रधान गिरीश, थान सिंह, रमेश, राजेश और मुकेश ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में महिला प्रधान के साथ मारपीट, गालीगलौज और बाल पकड़कर घसीटने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी इसमें किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

विज्ञापन


ग्राम नागपुर निवासी दयाराम के मुताबिक उसकी पत्नी चंद्रवती गांव की प्रधान है। मामला बृहस्पतिवार शाम का है। उस वक्त चंद्रवती अपनी देवरानी राजकुमारी से मिलकर उसके घर से लौट रही थी। उसके गांव का पूर्व प्रधान गिरीश चुनाव के समय से रंजिश मान रहा था। 

वह अपने साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। जैसे ही चंद्रवती उसके सामने से गुजरी तो आरोपी पूर्व प्रधान गिरीश, थान सिंह, रमेश, राजेश और मुकेश ने गालीगलौज शुरू कर दी। जब प्रधान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बाल पकड़कर घसीटकर ले गए। काफी दूर तक उन्हें घसीटा।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर उनका बेटा वीरेंद्र, सौरभ और बेटी लक्ष्मी पहुंच गई। तीनों बच्चों ने अपनी मां प्रधान को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें सभी लोगों के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। 

प्रधान के बड़े बेटे वीरेंद्र ने पूर्व प्रधान समेत सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। दयाराम ने बताया कि आरोपी काफी दबंग हैं। आए दिन विवाद करते हैं। इससे उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें