उझानी में बबलू सैफी को नियुक्ति पत्र सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष्ज्ञ। संवाद
उझानी। बदायूं और आंवला लोकसभा क्षेत्र से सपा के सांसद कांग्रेस के समाजवादी पार्टी के बदायूं और आंवला सांसद कांग्रेस के समर्थन बने हैं। वर्ष- 2027 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन बेहतर होगा। कांग्रेस के बिना प्रदेश में सरकार नहीं बन सकती।
यह बात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष- 2027 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। बदायूं से कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा पहुंचेंगे। कहा- समय भाजपा को हटाने का है। भाजपा को हटाए बिना संविधान और लोकतंत्र की रक्षा नहीं हो सकती। सभी समाजवादी, अंबेडकरवादी और गांधीवादी विचार के लोगों को एक मंच पर आकर भाजपा को हटाने के लिए एकजुट होना होगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बबलू सैफी को नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का पत्र भी सौंपा। सब्लू अल्वी को ब्लॉक का उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष नवनीत यादव, पुत्तन यादव, फरियाद अल्वी, आशीष यादव आदि मौजूद थे। संवाद