बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने मोहम्मदपुर मई गांव में पहुंचकर गेहूं खरीद के साथ निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान मौजूद किसानों से बात की।
एसडीएम गेहूं क्रय केंद्र बेहटा कोड़ा गेहूं खरीद पर संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इधर, उन्होंने मोहम्मदपुर मई के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की महिला मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी अपना वोट अवश्य डालें। और लोकतंत्र को मजबूत करें। संवाद