फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के साथ मंदिरों में बंटा अन्नकूट

Thu, 12 Nov 2015 11:45 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दीपावली का सह पर्व गोवर्धन पूजा पर कहीं सामूहिक रूप से गोबर से बने देवों की पूजा हुई तो कहीं लोगों ने अपने-अपने घरों में गोबर की देव आकृतियां बनाकर गोधन की पूजा की। दूध के लिए ब्रज की परंपरा से जुड़ी इस पूजा में भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उठा लेने की कहानियां भी प्रचलित हैं। वहीं गो वंश संरक्षा के लिए भी इस पूजा को किया जाता है। इसी दिन अन्न कूट प्रसाद का वितरण को मंदिरों में आयोजन किए गए।
विज्ञापन

बिल्सी। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में गोवर्धन पूजा हुई। नगर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। सुबह को घरों में गोवर्धन की पूजा की गई। शाम को नगर के मोहल्ला संख्या दो में सिद्धबली हनुमान मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, कुटी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, बद्री नारायण, हनुमान गढ़ी, देववाणी, खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर महाराज मंदिर, सांई मंदिर आदि मंदिरों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद लेने के लिए सभी मंदिरों पर शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लाइन लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के कुछ प्रमुख मंदिरों पर पुलिस की भी खास व्यवस्था रही। यहां बता दें कि अन्नकूट में सभी सब्जियों को मिलाकर प्रसाद बनाया जाता है। कल शुक्रवार को भी नगर के कुछ मंदिरों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन मंदिरों पर भी तैयारियां चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें