बदायूं। शहर के प्रतिष्ठित बिरूआबाड़ी मंदिर में चल रहे श्री श्री गौर निताई वर्षगांठ समारोह शनिवार को पूर्ण श्रद्धा, उमंग के साथ मनाया गया। मंदिर में भरी खचाखच भीड़ ने दोनों हाथ उठाकर भगवान के जयकारे लगाए। मंगल गीत गाए। हवन में पूर्ण आहूतियां देने के उपरांत फूलों की होली खेली गई। प्रसाद बांटा गया।
श्री हरिनाम संकीर्तन अधिवास से प्रारंभ हुए कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। 28वें वर्षगांठ समारोह में आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में एक-एक भक्त ने जयकारे लगाते हुए यज्ञ में आहूति डाली। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में वृंदावन से आए वैष्णव मंडली ने पूर्ण आहूति दिलवाई। हरि-हरि बोल के उद्घोष से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। भक्त नाचते, गाते नजर आए। भजन, कीर्तन गाए गए। हर एक भक्ती में सराबोर नजर आया। इससे पूर्व गौर निताई भगवान को दुग्धाभिषेक कराया गया।
इस अवसर पर अरुण वैश्य, पंकज राधे राधे, श्याम रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, हरि अग्रवाल, रवि शंकर वर्मा, विजय वैश्य, ऋषि राम, महेश, राकेश आदि का सहयोग रहा।