फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गूगल मैप ने फिर भटकाया, गली में फंसे शाहजहांपुर जाने वाले वाहन

विज्ञापन
दातागंज के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। गूगल मैप की धोखेबाजी एक बार फिर सामने आई है। शाहजहांपुर जाने वाला जो रास्ता गूगल मैप पर जो दिखाया जा रहा है, वो महज एक संकरी गली है। जहां से कार, ट्रक आदि बड़े वाहन नहीं जा सकते। गूगल पर भरोसा करके जब ये वाहन इस रास्ते पर बढ़ते हैं तो आगे गली में जाकर फंस जाते हैं। आए दिन इसी समस्या के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-शाहजहांपुर को जाने वाले लोग दातागंज होते हुए गुजरते हैं। इस मार्ग का बदायूं ही नहीं, बल्कि संभल, बुलंदशहर समेत कई जिलों के लोग इस्तेमाल करते हैं। बदायूं के अधिकांश लोगों को तो इस मार्ग का पता है, लेकिन बाहर के लोगों को इस मार्ग की जानकारी कम है। ऐसे में वह गूगल मैप का सहारा लेकर यहां से गुजरते हैं। गूगल मैप वाहन चालकों को दातागंज में पहुंचकर धोखा दे देता है। जैसे ही वाहन चालक दातागंज में प्रवेश करते हैं, वहां एक चौराहा आता है। इस चौराहे पर कोई सांकेतिक चिह्न लगा हुआ नहीं है। जब वाहन चालक गूगल मैप में देखते हैं तो उन्हें यहां दो रास्ते दिखते हैं।
एक रास्ता चौराहे से सीधे, जबकि दूसरा बाइपास होते हुए जाता दिखाई देता है। गूगल पर भरोसा करके वाहन चालक सीधे चल पड़ते हैं, जो दातागंज के बाजार में तंग गली में पहुंचा देता है। गली इतनी तंग है की यहां चार पहिया वाहन अंदर घुस जाएं तो मुड़ भी नहीं सकते। आगे चलकर गहरे गड्ढे हैं। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके बाद भी कोई अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इससे दातागंज के बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन



सांकेतिक चिह्न हो तो न हो समस्या
इस पूरी समस्या की जड़ में यह है कि चौराहे पर किसी तरह का कोई सांकेतिक चिह्न नहीं लगा है। इस कारण वाहन चालक गूगल मैप देखकर सीधे चले जाते हैं। अगर चौराहे पर सांकेतिक चिह्न लग जाए तो वाहन चालक गली में जाने से बच जाएंगे। चौराहे से वह बाइपास होकर शाहजहांपुर वाला रास्ता पकड़ लेंगे।


दातागंज बाजार में लग रहा जाम
गूगल की गलती की वजह से दातागंज के बाजार में भी जाम लग रहा है। दातागंज चौराहे पर गूगल सीधे शाहजहांपुर का मार्ग दिखाता है। सीधे जाकर यह रास्ता बाजार में खुलता है। गूगल देखकर लोग बाजार में वाहन ले जाते हैं। जब गली में वाहन फंस जाते हैं तो यहां जाम लग जाता है। यह रोजमर्रा की बात हो गई है।



रास्ता तो है लेकिन गड्ढों से होकर
दातागंज चौराहे से जिस रास्ते को गूगल मैप दिखा रहा है, दरअसल वहां से शाहजहांपुर जाया तो जा सकता है, लेकिन महज दो पहिया वाहन या ऑटो टेंपो ही निकल सकते हैं। वो भी बेहद मुश्किल से। वजह यह है कि आगे जाकर यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे होकर निकलना मुश्किल होता है।

ऐसा मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो दिखवाया जाएगा। अगर सांकेतिक चिह्न नहीं हैं तो जल्द ही वहां बोर्ड लगवाया जाएगा।- नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

दातागंज के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद

दातागंज के मुख्य बाजार में लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें