फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इन्वर्टर-बैटरी के गोदाम से तीन लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
बिसौली के आंवला रोड ​स्थित इन्वर्टर के गोदाम पर चोरों द्वारा लगाया गया नकब। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। सोमवार देर रात चोरों ने नगर में इन्वर्टर-बैटरी के गोदाम से करीब तीन लाख रुपये का सामान चुराकर घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही बैल्डिंग मिस्त्री की दुकान से हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंपी हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिसौली नगर में आंवला रोड निवासी संजीव मिश्रा का इन्वर्टर और बैट्री का गोदाम है। सोमवार की रात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर उसमें लगा सोलर प्लांट, दस बड़ी बैट्ररी, दस छोटी बैट्ररी, दो इन्वर्टर और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर, एलसीडी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
मंगलवार सुबह संजीव मिश्रा को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। गोदाम मालिक ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई हैं। इधर, देर रात ही चोर चौकी से चंद कदम दूरी पर अजीज बैल्डिंग मिस्त्री की दुकान से लोहे के फ्रेम व पीतल की मशीन निकाल ले गए। ऐसा तब हुआ जबकि यहां पुलिस के तीन-तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, रविवार रात भी चोरों ने बदायूं रोड स्थित आशीष के गोदाम में चोरी की थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। लोगों का कहना है कि पुलिस आज तक किसी भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें