फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग से तीन लाख का सामान राख

विज्ञापन
उझानी में खोखानुमा दुकान में आग लगने से उठतीं लपटें। स्रोत: वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
उझानी। मुख्य बाजार में पंजाबी कॉलोनी मोड़ के पास रेडीमेड कपड़ों समेत पेंटिंग पोस्टर की अस्थायी दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक समेत आसपास के लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाते, उससे पहले ही भीतर रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी सुबोध गुप्ता की मुख्य बाजार में पंजाबी कॉलोनी मोड़ पर दोमंजिला दुकान है। दिवाली पर उन्होंने सफाई व्यवस्था के चलते अस्थायी व्यवस्था कर रेडीमेड कपड़ों, पेंटिंग पोस्टर और देवी-देवताओं के लेमीनेटिड फोटो फ्रेम बेचने शुरू कर दिए थे। इसके लिए तिरपाल आदि भी लगा लिया था।
अस्थायी दुकान में आग की लपटें उठने की जानकारी होने के बाद वह परिजनों के साथ वह मौके पर पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आसपास के दुकानदार और गृहस्वामी भी मौके पर आ गए। दुकानदार सुबोध समेत अन्य लोगों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने को कोशिश शुरू कर दी। पुलिस कर्मी भी आग बुझाने में लग गए। दमकल के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक रेडीमेड कपड़ों समेत सभी सामान जल चुका था। सुबोध ने आग से करीब तीन लाख रुपये की क्षति बताई है।
विज्ञापन

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस कर्मियों ने दुकानदार समेत लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी, इसके कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें