फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शासन के आदेश पर भारत ह्यूमैनिटी ब्लड बैंक सील

विज्ञापन
बदायूं शहर के जलंधरी सराय ​स्थित भारत ह्यूमैनिटी ब्लड बैंक की जांच करते हुए औष​धि निरीक्षक। स्र
विज्ञापन
बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से पिछले दिनों की गई जांच में भारत ह्यूमैनिटी में कई कमियां मिली थीं। मुख्य तौर पर अभिलेखों में गड़बड़ी मिली थी। साफ-सफाई व्यवस्था भी खराब थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। वहीं से आए आदेश पर ब्लड बैंक बुधवार को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


बदायूं में औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिले में प्राइवेट ब्लड बैंकों को चेक किया था। शहर के जलंधरी सराय स्थित भारत ह्यूमैनिटी ब्लड बैंक के अभिलेखों में काफी कमियां मिली थीं। ब्लड बैंक मानकों को भी पूरा नहीं कर रही थी। रिपोर्ट औषधि निरीक्षक ने बनाकर शासन को भेजी। शासन स्तर से आए आदेश के बाद बुधवार को ब्लड बैंक सील कर दिया गया। इसके साथ ब्लड बैंक में मिला 12 यूनिट रक्त जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रखवा दिया गया है।

शासन के आदेश पर ब्लड बैंकों की जांच की गई थी। जांच के दौरान भारत ह्यूमैनिटी ब्लड बैंक में कमियां मिली थीं। शासन के निर्देश पर ही उसे सील कर दिया गया है। -लवकुश प्रसाद, औषधि निरीक्षक, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें