फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फुटपाथ पर रखा सामान... बाजार में जाम से लोग परेशान

विज्ञापन
उझानी में हलवाई चौक मोड़ पर जाम में फंसे बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
उझानी। मुख्य बाजार में फुटपाथ पर कब्जे से राहगीर जाम में फंस रहे हैं। बाइक सवार बिना फंसे बाजार से होकर नहीं निकल पाते, फिर भी पुलिस और पालिका प्रशासन की ओर से फुटपाथ खाली कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार की वजह से मंगलवार दोपहर बाजार में तीन- चार बार जाम रहा। घंटाघर से मंडी समिति तक जाना हो तो बाइक सवार महज आधा किलोमीटर का सफर आधा घंटे में पूरा नहीं कर सके। जाम में फंसे बाइक सवार छतुइया निवासी चंद्रपाल ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी मोड़ की साइड में कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। सामान दुकान के अंदर कम, फुटपाथ पर ज्यादा है।
उनके आगे बेतरतीब खडीं ग्राहकों की गाड़ी खड़ी होने से रोड पर चलने के लिए जगह कम बची है। ऐसा ही हाल हलवाई चौक और अशफाक तिराहे के मोड़ का है। हलवाई चौक मोड़ पर पुलिस कर्मी भी नजर आते हैं, लेकिन फुटपाथ से दुकानदारों का सामान पीछे हटवाने की कोशिश नहीं करते।
विज्ञापन

पिछले महीने यातायात ने फुटपाथ से दुकानदारों का सामान हटवाने की कोशिश तो विवाद हो जाने से उन्होंने भी बाजार की तरफ से नजर हटा ली। बाजार में अस्थायी अतिक्रमण पालिका प्रशासन के भी संज्ञान में है। मिल कंपाउंड के प्रवीण कुमार कहते हैं कि फुटपाथ पर कब्जा हट जाने से ही काफी हद तक राहत मिल सकती है।
-
भवन निर्माण सामग्री भी सड़क पर
बदायूं रोड कुछ लोग रेता, बजरी और सीमेंट रखकर उसका कारोबार कर रहे हैं। कारोबारियों की रसूखदार लोगों में नजदीकी होने की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।


फुटपाथ पर सामान रखकर बेचने वालों को पिछले महीना चेतावनी दी गई थी। बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराने दिशा में पहले भी अभियान चलाया गया है। अगर फिर से दुकानदार फुटपाथ पर सामान रखने लग गए हैं तो कर्मचारियों से हकीकत का पता लगाकर कार्रवाई करेंगे।- अब्दुल शबूर, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें