उसावां। राजकीय महाविद्यालय के सामने मैदान में स्वामी विवेकानंद चेतन सेवा समिति ने खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में सबसे पहले 100 मीटर व 1600 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़ में गोलू सिंह अस्धरमई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मुकेश राजपूत रहे।
1600 मीटर दौड़ में गोलू सिंह अस्धरमई प्रथम व शीलू रतेनगला द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि रामनरेश सिंह चंदेल और पूर्व चेयरमैन यतेंद्रपाल सिंह मुन्ना भैया ने विजयी खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अनिल कृष्णा ने कराया। खेलकूद प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद चेतन सेवा समिति के संस्थापक हिमांशु गुप्ता, शिवम गौर, आनन्द सिंह, सोनू मिश्रा, अशोक कुमार राठौर, शिवम गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद