म्याऊं में सराफ की दुकान पर जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : samvad
अलापुर। सराफ की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर एक बदमाश सोने की दो चेन लेकर भाग निकला। सराफ व्यापारी ने जब शोर मचाया तो आस पास के दुकानदार पहुंच गए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाला तो एक बदमाश दुकान से भागता दिखाई दे रहा है।
म्याऊं कस्बे में मिर्ची गैंग के सदस्य ने सराफ की दो दुकानों को निशाना बनाया। एक सराफा की दुकान पर अधिक भीड़ होने के कारण मौका नहीं पाया। उसके बाद वह दूसरी दुकान पर पहुंच गया। दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा। सराफ रेशु वर्मा ने दो सोने की चेन दिखाई, शातिरों ने दो फोटो की खींचकर घर पर भेजने की बात की। दुकानदार को बातों में वह उलझाए रखा और फिर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। सराफ व्यापारी की आंखें बंद हुई तो वह दोनों चेन लेकर भाग निकला। दुकानदार ने शोर मचाया तो उसके ससुर ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सराफ ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। उसमें बदमाश दुकान पर आता हुआ व भगाता हुआ दिख रहा है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा। संवाद