बदायूं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के वार्षिक खेल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए। गोला फेंक में नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दौड़, ऊंचीकूद, बैडमिंटन, कबड्डी समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व सहवार्षिकोत्सव कार्यक्रम जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसका शुभारंभ सीडीओ केशव कुमार व डिप्टी कलेक्टर नम्रता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसमें केजीबीवी उझानी ग्रामीण की नेहा प्रथम, दातागंज की शिवानी द्वितीय व करिश्मा तृतीय, चक्का फेंक में उझानी ग्रामीण की प्रियंका प्रथम, म्याऊ की करिश्मा द्वितीय, अंबियापुर की रचना तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर बीएसए स्वाती भारती, सहायक वित्त लेखाधिकारी मुनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।