फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: साइबर ठगों ने इस जिले के डीएम को बनाया निशाना, फेसबुक आईडी को किया हैक

Mon, 04 Mar 2024 06:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

साइबर ठगों ने डीएम की प्रशासनिक फेसबुक आईडी को भी हैक कर लिया। इतना ही नहीं, उनकी आईडी से लोगों को मैसेज किए गए। डीएम के पास फोन कॉल आए तब इसकी जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में साइबर ठगों ने डीएम की प्रशासनिक फेसबुक आईडी को हैक कर लिया। डीएम ने इसकी सूचना जारी कर लोगों को सावधान रहने को कहा है। डीएम मनोज कुमार की प्रशासनिक फेसबुक आईडी से तमाम अधिकारी और जनता के लोग जुड़े हैं। उनके प्रत्येक कार्य की सूचना फेसबुक आईडी पर प्रसारित की जाती है।

विज्ञापन


रविवार सुबह उनकी फेसबुक आईडी से कुछ लोगों को मैसेज किए गए थे, तो लोग मैसेज देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसके बारे में डीएम को सूचना दी, जिससे डीएम ने मामला संज्ञान लेकर एक अलर्ट जारी कराया। उन्होंने कहा है कि फेसबुक आईडी के जरिये शासकीय, प्रशासकीय और व्यक्तिगत रूप से दुरुपयोग किया जा सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें