फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारे लगाते जलाभिषेक को चले कांवड़िये

Sun, 16 Jul 2017 11:01 PM IST
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांवड़‌िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को आज मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब  
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर पूजन कर शिवभक्तों ने उठाईं कांवड़      
सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार को पूरे दिन हाईवे पर शिवभक्तों की धूम रही। टोलियां बनाकर आए कांवड़ियों ने पहले कछला गंगाघाट में डुबकी लगाई फिर शिवालयों की ओर चल पड़े।       
कांवड़ यात्रा रोज की तरह रविवार रात में भी चली। शनिवार देर रात गंगा स्नान करके निकले कांवड़ियों की ज्यादातर टोलियां दूर-दराज इलाके की थीं। रविवार सुबह गंगाघाट पर हर-हर गंगे गूंजता रहा। गंगा किनारे के सभी घाटों पर कांवड़ियों की खासी भीड़ रही। कासगंज वाले छोर पर महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की वजह से पुलिस को विशेष इंतजाम भी करने पड़े। कछला से बदायूं तक पूरे दिन में करीब डेढ़ सौ टोलियां निकलीं। टोलियों में शामिल शिवभक्तों को रास्ते में लगे भंडारों में प्रसाद ग्रहण कराया गया। वितरोई मोड़ पर, बुटला और छतुइया मंदिर के पास भी स्टॉल लगे। देवनागरी कॉलेज प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों में राममोहन शर्मा और संकेत शर्मा ने कांवड़ियों का आदर-सत्कार किया। सेवादारों में सिकंदराबाद के प्रधान अजय तोमर और समाजसेवी संजीव सक्सेना का भी सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिव्यांग आशुतोष में दिखा गजब का जोश      
उझानी। यहां स्टेशन रोड निवासी आशुतोष भी शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। वह अपने भतीजे के साथ तड़के व्हीलचेयर लेकर कछला गंगाघाट पर पहुंचा। वह दिव्यांग होने के साथ शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर है लेकिन जल भरकर चलते वक्त उसने पूजा-अर्चना भी की। व्हीलचेयर से ही शिवालय की ओर चला पड़ा। आशुतोष सोमवार को बुर्रा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा। पूछने पर बताया कि  शरीर से कमजोर है तो क्या, भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करता रहेगा।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें