निरंकारी मिशन के भक्तों ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। भक्तों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। निरंकारी मिशन के महात्मा रविशंकर ने कहा कि मानव ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है, जो विकृत होती जा रही है। मानवीय मूल्यों का पतन होता जा रहा है।
ब्रह्मकुंज धर्मशाला में आयोजित सत्संग में रविशंकर ने कहा कि राष्ट्र, प्रांत, क्षेत्र, संप्रदाय, जाति-पांत और भाषा के नाम पर मानवीय मूल्यों का पतन हो रहा है। लोग द्वैष, ईर्ष्या, नफरत, निंदा के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में निरंकारी मिशन मानव आत्मा को परमात्मा का अंश समझकर उनके साथ अनुकूल भावनाएं प्रेम, भाईचारा, नम्रता, सहनशीलता आदि के साथ जीवन यापन करने का संदेश दे रहा है, क्योंकि जब समाज में मानवता का रूप सुंदर बनेगा तभी धरती स्वर्ग बनेगी। निरंकारी संत मिशन से जुड़ी महिलाओं में शशी, गुड्डो देवी, प्रेमश्री, अनिल शर्मा, आदि ने हाइवे, अस्पताल कैंपस, रोडवेज परिसर आदि स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता एवं मानवता का संदेश दिया। आचार्य रमेश चंद्र, सत्यवीर, अनिल ने भी विचार व्यक्त किए।