फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाव के भूखे हैं भगवान: श्रीष गोपाल

विज्ञापन
उझानी में कथा सुनाते श्रीष गोपाल महाराज।
विज्ञापन
उझानी। शीतला माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में तीसरे दिन कथावाचक श्रीष गोपाल महाराज ने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं। उन्हें प्रेमभाव से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

श्रीष गोपाल महाराज ने विदुर चरित्र की कथा भी सुनाई। कहा- ठाकुर जी जब विदुर के घर पहुंचे तो विदु रानी के हाथों से केले के छिलके खाए। विदु रानी के भाव में छल और कपट नहीं था। ठाकुर जी ने राजमहल में भोजन ग्रहण नहीं किया। वह चाहते तो महल में ही उन्हें सबकुछ प्राप्त हो जाता। उन्होंने भगवान शिव के विवाह की कथा भी सुनाई। कहा- पार्वती और भोलेनाथ का विवाह सच्ची जिज्ञासा का प्रतीक है। इसी तरह ध्रुव ने भगवान को पाने के लिए नारद का सानिध्य पाया। संतों के माध्यम से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। कथा में शिवसनेही मिश्रा, कामेश गुप्ता, संतोष वार्ष्णेय, वैभव चतुर्वेदी, दीपक मोहन, सुदेश यादव, शिव किशोर माहेश्वरी, वेद शर्मा, राकेश वर्मा, विनोद गुप्ता, सुभाष सपरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें