फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में अगले महीने से शुरू हो जाएगी ओपीडी

Sun, 09 Aug 2015 12:03 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने शनिवार को जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) का निरीक्षण करने के बाद यहां सितंबर में ओपीडी शुरू होने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम गुनौरा वाजिदपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में अगले शिक्षा सत्र से सौ एमबीबीएस डाक्टर्स के शिक्षण और प्रशिक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. त्रिपाठी ने प्रभारी जिलाधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया तथा कॉलेज के नोडल अधिकारी डा. नीरज यादव, डा. एनसी यादव के साथ निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंताओं को हिदायत दी कि गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे सितंबर माह के अंत तक मुख्यमंत्री ओपीडी का लोकार्पण कर सकें। विकास भवन में पत्रकारों को उन्होंने बताया कि ओपीडी शुरू करने के लिए चिकित्सकों, उपकरणों एवं अन्य स्टाफ की नियुक्ति को प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में शिक्षा सत्र 2016-17 में सौ एमबीबीएस डाक्टरों को शिक्षा और प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रभारी जिलाधिकारी भदौरिया ने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर निर्माणाधीन कॉलेज के नोडल अधिकारी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के डा. नीरज यादव, एसएन कॉलेज आगरा के प्रशासनिक अधिकारी रामप्रकाश शर्मा, उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोम, प्रभारी सीएमओ डा. नरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
मिल चुके हैं 150 करोड़
बदायूं। जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज की आधारशिला दिसंबर, 2013 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रखी थी। 543 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे के लिए लगभग 150 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। निर्माण लागत के अलावा 25 करोड़ की धनराशि अलग से फर्नीचर तथा उपकरण आदि के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें