फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को आजीवन मुफ्तभोजन कराना लक्ष्य 

Wed, 09 Aug 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नि:स्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष देवेश ठाकुर ने कहा कि जनसहयोग से गरीबों को आजीवन निशुल्क भोजन कराना उनका लक्ष्य है। वह मां अन्नपूर्णा निशुल्क भोजन कार्य सेवा समिति के तहत निशुल्क भोजन वितरण के दो माह पूर्ण होने पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि शहर वासियों के सहयोग से ही ऐसे ही आगे गरीबों को निशुल्क भोजन मिलता रहे। जिसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रति दिन लगभग 700 से 800 लोगों को जिला अस्पताल, बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ मंदिर आदि सार्वजनिक स्थानों पर कार सेवा द्वारा गरीबों व असहायों को भोजन वितरण किया जाता है। इतने बड़े कार्य को कोई अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता है। जिसमें सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले वह बैजनाथ धाम दर्शन करने गए और महाकाल के दर्शन के दौरान उन्होंने कार सेवा से भोजन वितरण होते देखा था। पूरी जानकारी करने के बाद 5 जून 2017 को सीएम योगीनाथ के जन्मदिवस पर निशुल्क भोजन कार सेवा का शुभारंभ किया था। इस मुहिम में शहर के लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उनका लक्ष्य 1000 लोगों को प्रतिदिन भोजन वितरण कराने का है। संस्था को लोगों से प्रतिमाह का सहयोग मिल रहा है। जिसका लेखा जोखा उन्होंने मीडिया के सामने रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें