बदायूं। आईटीआई में प्रवेश में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी पांच जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वालों को छह राजकीय और सात निजी आईटीआई में प्रवेश मिलेगा।
आईटीआई के प्राचार्य एसके वार्ष्णेय ने बताया कि शहर के अलावा दातागंज, बिसौली, बिल्सी, कादरचौक एवं दहगवां में राजकीय कालेज हैं। इसके अलावा ग्लोबल, विवेकानन्द, बगरैन, वीके, पोपसिंह और जीजेएस निजी आईटीआई है। इसमें प्रवेश के लिए 12 मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आवेदन वेबसाइट www.scvtup.in पर ही कर सकते हैं। बताया कि इसमें कहा कि 14 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता आठवीं से हाईस्कूल तक हो सकती है।