फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी की सूचना पर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका... किया हंगामा, दिल्ली ले जाने पर अड़ी

Thu, 18 Dec 2025 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले का रहने वाला युवक दिल्ली में विधवा के मकान में रहता है। उसके विधवा से प्रेम संबंध हो गए। इस बीच युवक अपने घर आ गया। प्रेमी की शादी होने की भनक मिलते ही विधवा उसके घर पहुंच गई और उसे अपने साथ दिल्ली ले जाने पर अड़ गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत में प्रेमी की शादी होने की भनक लगते ही प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। प्रेमिका अपने प्रेमी को दिल्ली साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। वहीं आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक दस साल से दिल्ली में कपड़ा फैक्टरी में काम कर रहा है। वह वहां एक विधवा के मकान में किराये पर रहता है। इस दौरान उसके विधवा महिला से प्रेम संबंध हो गए। उसके एक बेटा भी है। कुछ दिन पहले युवक अपने गांव जाने की बात कहकर चला आया। यहां परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारी करने लगे। 

दो समुदाय से जुड़ा है मामला 
यह बात महिला को पता लगी तो बुधवार को वह प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के शादी करने की बात सुनकर उसने हंगामा कर दिया। गांव में आसपास के तमाम लोग आ गए। किसी ने थाना पुलिस समेत हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना दे दी। मामला हिदू-मुस्लिम होने की वजह से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से शिकायती पत्र देने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसका कहना था कि वह कार्रवाई नहीं चाहती। वह तो उसे दिल्ली ले जाना चाहती है। उधर, आरोपी जाने को तैयार नहीं है। पुलिस ने महिला को वन स्टाप सेंटर भेजा है। वहीं आरोपी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह का कहना है कि महिला ने शिकायती पत्र नहीं दिया है। हिंदू संगठनों ने भी कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें