फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकतरफा प्यार में युवती को गोली मारी
विज्ञापन

वजीरगंज इलाके का मामला, आरोपी युवक फरार, युवती बताई जा रही खतरे के बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। वजीरगंज इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक युवक ने एक तरफा प्यार में पड़ोसी युवती को गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गोली युवती का हाथ चीरते हुए पार निकल गई है। इससे हालत खतरे से बाहर बताई जा रही। उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 20 वर्षीय युवती बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपनी मां और चाची के साथ गांव के बाहर उपले थोपने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक चेतन मीना पुत्र सूरज वहां पहुंच गया। उसने युवती को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे ले जाने की कोशिश की। युवती ने शोर मचाते हुए छुड़ाने की कोशिश की। इससे युवक ने तमंचा निकालकर पहले हवाई फायर किया। इसी बीच युवती उससे छूटकर भागी। तभी उसने पीछे से गोली मार दी, जो उसका हाथ चीरते हुए बाहर निकाल गई। गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को घेरा लेकिन वह तमंचा दिखाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

काफी दिनों से युवती के पीछे पड़ा था युवक
बदायूं। वजीरगंज इलाके में एक तरफा प्यार में गोली मारने का आरोपी काफी दिनों से युवती के पीछे पड़ा था। युवती की मां और चाची के अनुसार बृहस्पतिवार को युवती को अकेला उसने हरकत की। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
गोली की आवाज सुनकर थोड़ी दूर पर मौजूद मां और चाची तुरंत पहुंची और 0कपड़ा फाड़कर घायल युवती के हाथ पर बांध दिया। इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद वजीरगंज इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को तलाश किया लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस युवती को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

इधर, युवती की मां ने आरोपी चेतन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली उसके हाथ में लगी है। परिवार वालों ने इसकी सूचना देर से दी थी। इससे आरोपी बचकर निकल गया है। इस मामले में तहरीर आ गई हे, जिससे आधार पर रिपोर्ट लिखी जा रही है। उसने क्यों गोली मारी। इसकी जांच कराई जा रही है।
सिद्घार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें