फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की घुड़की में छत से गिरी छात्रा, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। नगर के जहांगीराबाद मोहल्ले में मंगलवार शाम बंदरों की घुड़की से एक छात्रा सिर के बल छत से नीचे जा गिरी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर खेड़ा के मूल निवासी सुरेश तोमर काफी समय से नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद में रहते हैं। फिलहाल उनका परिवार रोजगार के सिलसिले में रुद्रपुर में रह रहा है। उनकी बेटी पूनम (18) नगर के डीपी महाविद्यालय में बीकॉम की छात्रा थी। परीक्षाओं के चलते उनका परिवार सहसवान आया हुआ था। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूनम छत पर गई थी। उसी समय अचानक छत पर बंदर आ गए और उन्होंने छात्रा को घुड़क दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में छात्रा पैर फिसलने से छत के नीचे जा गिरी। उसके सिर में काफी चोट आई। चीख सुनकर परिवार के लोग उधर दौड़ पड़े और तुरंत उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें