फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में गई किशोरी से दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के एक मोहल्ला निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी मंगलवार रात घर के पास एक जागरण में शामिल होने गई थी। परिवार वालों का आरोप है कि उसी दौरान मोहल्ले के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और अपने घर में खींच ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है। इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें