फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हादसे में बालिका घायल, लोगों ने चालक को पीटा

Tue, 10 Dec 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। अलापुर क्षेत्र में दुकान से घरेलू सामान खरीदने जा रही छह वर्षीय बालिका ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए बरेली ले गए। हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन



ककराला के वार्ड 21 निवासी मुस्तफ़ा अली ने पुलिस को दी। बताया कि उसकी छह वर्षीय नातिन तैयवा खानम रविवार शाम मोहल्ले की ही दुकान से घरेलू सामान खरीदने जा रही थी। इसी बीच मोहम्मद नगर की तरफ से तेजी आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी। परिजन घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। उधर हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हादसे में चालक ह्देयश निवासी रिजोला थाना उसहैत के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें